रायपुरछत्तीसगढ

प्रवीण खण्डेलवाल को केंद्र सरकार द्वारा बोर्ड ऑफ ट्रेड के सदस्य बनाए जाने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने  बताया कि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने व्यापार विकास और संवर्धन परिषद का विलय करके एक बोर्ड ऑफ ट्रेड का गठन किया जिसमें कन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल को सदस्य मनोनीत किया है समिति में देश के अन्य प्रमुख 28 को भी सदस्य के रूप में नामित किया है वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बोर्ड के सदस्यों के मनोनयन की घोषणा अधिसूचना जारी कर दी है।

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि बोर्ड ऑफ ट्रेड का गठन देश के घरेलू एवं वैश्विक व्यापार में बेहतर विकास की संभावनाएं तलाशने में एक महत्वपूर्ण कदम है पारवानी एवं दोशी ने यह भी कहा की बोर्ड देश में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल लाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा बोर्ड कई अन्य मुख्य मुद्दों के अलावा आयात और निर्यात के लिए मौजूदा संस्थागत ढांचे की जांच करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए व्यापार बुनियादी ढांचे के विकास में भी सहायता करेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!