रायपुरछत्तीसगढ

विश्व योग दिवस पर कैट के प्रदेश कार्यालय में योग शिविर का आयोजन

संवाददाता : सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी,चेयरमेन मगेलाल मालू,अमर गिदवानी,प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वास्थ्य व्यापारी स्वास्थ्य भारत के तहत आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसका संचालन मोहन तेजवानी द्वारा किया गया कैट प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने योग शिविर में उपस्थित व्यापारियो से कहा कि स्वास्थ्य व्यापारी स्वास्थ्य भारत के तहत आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कैट प्रदेश कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है आज हम आठवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है।

दोशी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन है आज के भागमभाग और तनाव भरी जिदंगी एवं अनियमित दिनचर्या के कारण चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, बी.पी. शुगर जैसी अन्य कई बीमारियों का हमे सामना करना पड़ता है योग ही एक ऐसा साधन है, जिसके द्वारा इन बीमारियों को दूर किया जा सकता है योग से शरीर स्वास्थ रहता साथ ही हमें भी ऊर्जा मिलती है योग का अभ्यास खाली पेट हवादार स्थान व ढीले वस्त्रों में ही करें हमें प्रतिदिन 1 घंटे कम से कम योग करना चाहिए मुख्य रूप प्राणायाम योग व ध्यान लगाना चाहिए।

हमें प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है यह एक प्राकृतिक चिकित्सा है योग का अभ्यास अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा आयोजित योग शिविर में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा आयोजित योग शिविर में कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!