बिलासपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की ह्दयघात से हुई मौत

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एक महिला यात्री की ह्दयघात से मौत हो गई। वह छह महीने की गर्भ से थीं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी ट्रेन के पहुंचने से पहले प्लेटफार्म पर तैनात हो गई। शव को उतारा गया। पर स्वजनों के निवेदन पर जीआरपी ने मर्ग कायम किया और न ही पोस्टमार्टम कराया। दरअसल यात्री की पूर्व ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

वह हृदयरोगी थी। घटना मंगलावार की है। जांजगीर- चांपा जिला अंतर्गत ग्राम खजुरानी थाना जैजैपुर निवासी रेखा कर्ष पति प्रदीप कर्ष (25) की साल भर पहले शादी हुई थी। प्रदीप के बड़े भाई पितांबर जालंधर में किसी चप्पल फैक्ट्री में काम करते हैं। वह छोटे भाई व बहू को जालंधर बुला लिए थे। करीब एक साल से वहीं रहते थे और चप्पल फैक्ट्री में काम करते थे।

प्रदीप के बड़े भाई का बेटा हुआ है। उसी की छठी कार्यक्रम को करने के लिए सभी गांव लौट रहे थे। आठ सदस्यों के इस परिवार के पांच सदस्य एसई-5 और एस-3 कोच में सफर रहे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!