रायपुरछत्तीसगढ

सट्टा पट्टी खिलाते 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,तिल्दा,न्यूज़ धमाका:- तिल्दा नेवरा में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर अलग-अलग इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है कपडा दुकान खोल कर कर रहा सट्टा-पट्टी का काम हुवा गिरफ्तार आरोपियों के पास से 960 रूपए नगद और4 नग सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर 16 मई तिल्दा नेवरा थाना पुलिस एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ उसकी तलाशी ली।

आरोपी के पास से 4 सट्टा-पट्टी,जिसमें विभिन्न नंबरों के अंकों पर रूपए-पैसे का दांव लिखा हुआ मिला। नगदी 960 रूपए बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम समित भगवानी 35 वर्ष पता वार्ड 6 बताया| पुलिस ने तुलसी तिल्दा में एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उसके पास से 960 रूपए नगदी और 4 नग कोरा कागज,जिसमें विभिन्न अंकों में रूपए पैसे का दांव लगा हुआ, सट्टा-पट्टी और एक डॉट पेन जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम रवि साहू 19 वर्ष दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!