रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल ने डुमरतराई क्षेत्र में हुई लूटपाट के संबंध में महापौर एजाज ढेबर जी एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से की मुलाकात

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल डूमरतराई क्षेत्र में व्यापारियों के साथ बढ़ रही लूटपाट एवं अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिये महापौर एजाज ढेबर एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल से मुलाकात की।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कमल विहार से देवपुरी थोक सब्जी मंडी वाले मार्ग पर आए दिन व्यापारी लूटपाट का शिकार हो रहे हैं कतिपय लोग उक्त स्थान पर सुनसान और रात के समय अकेले-दुकेले लोगों से मारपीट एवं लूटपाट करके घटना को अंजाम देते हैं जिससे समस्त व्यापारियों में रोष एवं भय व्याप्त है व्यापारियों को भय के माहौल में अपना व्यापार करना पड़ रहा है पारवानी ने शहर में व्यापारियों के प्रति बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों और लूटपाट की घटनाओं को रोकने एवं उस पर त्वरित रूप से कार्यवाही करने हेतु महापौर एजाज ढेबर जी से मुलाकात कर स्ट्रीट लाईट और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की।

जिस पर महापौर एजाज ढेबर जी ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये पारवानी ने उक्त घटना के सन्दर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर देवपुरी थोक अनाज मंडी में पुलिस चैकी स्थापित करने हेतु निवेदन किया तथा उक्त मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की तत्पश्चात डूमरतराई में लूट के पीड़ित व्यापारी नरेंद्र खेत्रपाल से एम एम आई  हॉस्पिटल जाकर चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने उनका हाल जाना एवं पूरी घटना का ब्यौरा लिया तथा एम एम आई हॉस्पिटल के निदेशक नवीन शर्मा से मिलकर पीड़ित के लिए विशिष्ट उपचार हेतु निवेदन किया चेम्बर प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग जिला पुलिस अधीक्षक महोदय से की गई इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा कार्यकारी विक्रम सिंहदेव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!