रायपुरछत्तीसगढ

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बढ़ सकता पारा,तापमान में वृद्धि के साथ चलने लगी गर्म हवाऐ  

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्म हवाओं का चलना भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में पारा और भी बढ़ सकता है। ऐसे में लू लगने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है। दिन में तापमान 43 डिग्री से ऊपर जा रहा है और लू से बचने के लिए अस्‍पतालों ने भी कमर कस ली है। जिला चिकित्सालय में लू लगने वाले रोगियों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गई है और ओआरएस एवं ग्लूकोज के साथ ही प्राथमिक उपचार की सभी दवाइयां उपलब्ध है।

जिला चिकित्सालय में कंसल्टेंट डॉ. नीरज ओझा ने बताया अस्पताल में एक वार्ड के 6 बेड को लू से प्रभावित होने वाले मरीजों के लिए आरक्षित कर रखा है। आवश्यकता अनुसार बेड की संख्या में वृद्धि भी की जा सकती है। वहां कूलर की व्यवस्था भी है। अन्य जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध है। अभी तक कोई भी लू का मरीज नहीं आया है।

लू से बचने इन बातों का रखें ध्‍यान

बीमारी से ज्यादा अच्छा है उसका बचाव। सुबह के काम 12 से 1 बजे तक कर लें। साथ ही शाम 5 के बाद ही अपना आवश्यक कार्य करें सुबह जल्दी अपने सारे जरूरी काम निपटा लें। बाहर के खाने पाने से परहेज करें । खुले हुए फलों के रस का प्रयोग ना करें घर का बना ताजे फलों के रस का प्रयोग करें बहार कि चीजों को खाने से बचें।‘’डाक्टर ओझा ने बताया यदि लू लगती है तो तुरंत प्रारंभिक सलाह के लिए 104 से निशुल्क परामर्श लेना चाहिए हालांकि इलाज से ज्यादा जरूरी है सावधानी ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!