अंबिकापुरक्राइमछत्तीसगढ

अवैध संबंध से गर्भवती हुई किशोरी प्रेमी ने खिलाई गर्भपात की दवाई , प्रेमिका ने की प्रेमी पर एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// किशोरी अवैध संबंध से गर्भवती हुई गर्भपात के लिए नाबालिग प्रेमी ने दवा दे दी। मौसी के घर मुंबई जाने के बाद जब उसने दवा का सेवन किया तो उसकी तबियत बिगड़ गई। स्वजन पूछताछ किए तो मामला सामने आया। मुंबई के सांताक्रुज थाने में जीरो में मामला दर्ज हुआ। केस डायरी यहां आने के बाद गांधीनगर थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

ALSO READ : पुलिस ने रिटायर्ड बीएसपी कर्मी की हत्या का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार एक किशोरी का नाबालिग से कथित रूप से प्रेम संबंध था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। घरवालों को जानकारी देने के बजाय मामले को दबाए रखने वह मुंबई में रहने वाली मौसी के यहां चली गई। अंबिकापुर से रवाना होने से पहले अपचारी बालक ने उसे गर्भपात की दवा दे दी थी।

मुंबई में मौसी के यहां जाने के बाद नाबालिग प्रेमिका ने उस दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा ने बताया कि पीड़िता को स्वजन संभवत मुंबई के ही किसी अस्पताल में ले गए थे।

मामला उजागर होने के बाद पीड़िता ने स्वजन को सारी जानकारी दी थी। उसी आधार पर मुंबई के सांताक्रुज थाने में स्वजन ने एफआइआर कराई थी। घटनास्थल गांधीनगर थाना क्षेत्र होने की वजह से केस डायरी यहां भेजी गई थी उसी आधार पर अपचारी बालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। महिला उप निरीक्षक से प्रकरण की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!