रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर बारिश के आसार, आज शाम से ही बदलेगा मौसम

रायपुर न्यूज़ धमाका //  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से छत्तीसगढ़ के काफी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी. मौसम में बदलाव का सिलसिला आज शाम से ही शुरू हो जाएगा.

मौसम की स्थिति को लेकर विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना बन रही है, 9 फरवरी से मौसम में बदलाव संभावित है.

प्रदेश में 9 फरवरी की देर शाम या रात्रि से 10 फरवरी तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है, दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है, मौसम विभाग ने इस अवधि में एक दो स्थानों पर गरज चमक के आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना भी जताई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!