रायपुरछत्तीसगढ

पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल डाला, आग लगाकर किया जानलेवा हमला

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी पिरदा विधानसभा में विकास अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी के कम्पाउंड में सुरेन्द्र सेन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ रहता है जो अक्सर शराब पीकर लडाई झगड़ा करता है। दिनांक 14.01.2022 को रात्रि के समय करीब 09.00 बजे प्रार्थी अपनी पत्नि के साथ टहल रहा था। इसी दौरान सुरेन्द्र सेन के घर अंदर मारपीट का आवाज आ रहा था जिससे उसकी पत्नि चिल्ला रही थीं।

जो कुछ देर बाद शांत हो गया। कुछ समय बाद सुरेन्द्र सेन अपने मोटर सायकल को लेकर बाहर निकला और करीब 10-15 मिनट बाद आया तो उसके मोटर सायकल से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। रात्रि करीब 09.55 बजे सुरेन्द्र सेन की पत्नि की चीखने पुकारने की आवाज सुनकर प्रार्थी व अन्य लोग जाकर देखें तो सुरेन्द्र की पत्नि श्रीमती कुन्ती सेन आग से जल रही थी उसका पति सुरेन्द्र मोटर सायकल लेकर वहां से भाग गया।

प्रार्थी व अन्य लोग कुन्ती सेन पर लगे आग को बुझाकर उपचार हेतु उसे 108 वाहन से मेकाहारा अस्पताल भेजे, जहां उसका उपचार जारी है। सुरेन्द्र सेन अपनी पत्नि की हत्या करने की नियत से उसके उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया है जिससे वह गंभीर रूप से जल गयी। जिस पर आरोपी सुरेन्द्र सेन के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 22/22 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः आरोपी सुरेन्द्र सेन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर उक्त घटना को कारित करना बताया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!