महासमुंदक्राइमछत्तीसगढ

लक्ज़री फ़ोर्ड कार में भारत सरकार का बोर्ड लगाकर गांजा तस्करी , 12 लाख के गांजे के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद न्यूज़ धमाका /// गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिये लक्ज़री फ़ोर्ड कार में भारत सरकार का बोर्ड लगाकर गांजा तस्करी कर रहा था। लेकिन इसकी चालाकी नहीं चल पाई और पुलिस ने धरदबोचा। 12 लाख के गांजा के साथ 1 तस्कर को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बड़ा खेप ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मनेन्द्रगढ, कोरिया की ओर जाने वाला है। इसी दौरान महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी। तभी सोहेला, बरगढ़ की तरफ से सफेद रंग की फोर्ड कार महासमुंद की ओर आ र​ही थी, जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ।

मुखबिर सूचना अनुसार फोर्ड कार सरायपाली के पास पहुंचा जिसे पटेल चौक भंवरपुर रोड के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसे रोककर पूछताछ किए जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। कार की पीछे डिक्की खोल कर चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

कुल 60 पैकेटों में 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मनेन्द्रगढ, कोरिया ले जाना बताया। आरोपी राशीद खान पिता हुमांयू खान उम्र 22 मनेन्द्रगढ, कोरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!