सूरजपुरछत्तीसगढ

व्यवसायी के मैनेजर ने खुद का करवाया अपहरण, 16 लाख रुपए भी जब्त

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// लापता हुए व्यवसायी के मैनेजर के मामले में हैरतअंगेज खुलासा हुआ है. पैसों की लालच में मैनेजर ने खुद अपहरण और लापता होने की साज़िश रचाई थी, लेकिन पुलिस ने शातिर आरोपी के कारनामे का पर्दाफाश कर दिया है. 16 लाख रुपये लेकर गायब मामले में आरोपी और कैश दोनों पुलिस के गिरफ्त में है.

गुरुवार रात को जयनगर थाना क्षेत्र के पास से लगभग 16 लाख रुपये के बैग के साथ अम्बिकापुर के एक गल्ला व्यवसायी का मैनेजर मनोज बंसल लापता हुआ था. वहीं लावारिस हालत में उसकी कार जयनगर के शशिपुर के पास मिली थी

लापता मैनेजर की सूचना जयनगर पुलिस को मिली. घाट पेंडारी से लापता मनोज बंसल को बरामद कर लिया गया है. जहां पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस को पता चला कि मनोज बंसल जुआ सट्टा का आदि है. इसलिए 16 लाख रुपए के साथ लापता हो गया, जिससे सभी को लगे कि उसका अपहरण हो गया है.

पुलिस मोटी रकम के साथ लापता होने के बाद से ही मोबाइल ट्रेसिंग से लेकर हर पहलू के जांच में जुटी थी. ऐसे में अम्बिकापुर बनारस मार्ग के घाट पेंडारी में मनोज के देखे जाने की जानकारी मिली पुलिस ने उसे पकड़कर 16 लाख रुपए बरामद कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ और खुद ही आरोपी बन गया. फिलहाल पुलिस आरोपी मनोज बंसल के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!