कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ

शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप , आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा अपने साथ नागपुर भगा ले गया था। जहां उसने उसके साथ 4 महीने तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। घटना के शिकायत के बाद आखिर पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता की परिजनों ने थाने में 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटी एक अगस्त से लापता है। उसके कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने बताया कि हम कई लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं। मगर अब तक उसके संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि लड़की को सिंघनपुरी का रहने वाला संतोष जंघेल भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस ने संतोष जंघेल की तलाश शुरू की। जिस पर पुलिस को कुछ समय पहले पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर रायपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके से जाकर संतोष को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उसके कब्जे से छुड़ाया।

पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि संतोष उसे बहला फुसलाकर और शादी का वादाकर अपने साथ एक अगस्त को नागपुर भगा ले गया था। जहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही संतोष उसे लेकर रायपुर आया था। यहां भी उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!