रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले : नफरत फैलाने वाले समाज के लिए कोढ़, ये कालीचरण नहीं गालीचरण है

रायपुर न्यूज़ धमाका /// महात्मा गाँधी के अपमान पर एक बार फिर सीएम बघेल जमकर बरसे. सीएम बघेल ने कहा कि नफरत फ़ैलाने वाले समाज के लिए कोढ़ हैं. ये कालीचरण नहीं गालीचरण है. गांधी हमारे अभियान कार्यक्रम में सीएम बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर धर्म संसद का आयोजन हुआ. वहां धार्मिक बातें न कर महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी हुई.

उन्होंने आगे कहा कि कालीचरण को किस उद्देश्य से भेजा गया हमको नहीं पता. कालीचरण अचानक प्रकट हुए और गांधी जी को गाली दी और गोडसे की जय जयकार की. तो क्या आज कल गालीचरण ,भाजपा और आरएसएस के लोग उनसे बड़े हो गए हैं. सुभाष बाबू को कौन नहीं जानता. उनके कांग्रेस से वैचारिक मतभेद थे, लेकिन रंगून के रेडियो संदेश में सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा था.

आज कालीचरण जैसे लोग उनको राष्ट्रपिता मानने से इनकार करते हैं. आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाली पीढ़ी को विश्वास करना मुश्किल होगा कि गांधी जैसा हाड़ मांस का कोई व्यक्ति इस दुनिया में आया होगा. छत्तीसगढ़ सरकार गांधी के रास्ते पर चल रही है. गांधी जी के ग्राम सुराज की परिकल्पना को सरकार साकार कर रही है. भाजपा गोडसे के रास्ते पर है. देश के विभाजन की नींव रखने वाले सावरकर थे और हवा देने वाले जिन्ना थे. जिन्ना और सावरकर दोनों नास्तिक थे. एक मुस्लिमों का नेता बन गया दूसरे को हिन्दुओं का नेता बनाया जा रहा है. महात्मा गांधी सच्चे हिन्दू थे.

हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं. दो दिन का धर्म संसद था. जिसमें धार्मिक बातें होती हैं. हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं. महापुरुषों ने महात्मा गांधी के बारे में क्या कहा वो महत्वपूर्ण है. टैगोर जी के खिलाफ बोलने वाले ये कौन होते हैं.

विवेकानंद ने शिकागो में धर्म संसद में कहा था कि हम विश्व के सभी धर्मों को स्वीकार किया है. हमने सताए हुए को अपने यहां स्थान दिया है. विवेकानंद को विवेकानंद बनाने में छत्तीसगढ़ की माटी का भी अहम योगदान है. नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है. ऐसे लोग समाज के लिए कोढ़ हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!