बिलासपुर

फर्जी आई.पी.एस अफसर अरेस्ट, बी.जी.पी के इन बड़े नेताओं के साथ फोटो, ‘विकास यात्रा’ का पास दिखाकर की ठगी, तहकीकात कर रही पुलिस

बिलासपुर न्यूज़ धमाका //  प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार न हो, लेकिन भाजपा के समय जारी विकास यात्रा का पास कुछ लोगों के ऐशो आराम और ठगी करने का एक जरिया बना हुआ है. मामले में अपने आपको पी.एम.ओ ऑफिस में कार्यरत होने का हवाला देकर छत्तीसगढ़ भवन से लेकर शहर के शानदार होटल में रुका हुआ था. होटल का बिल देने पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद तारबाहर पुलिस ने फर्जी आई.पी.एल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

दरअसल, एक युवक बुधवार को छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा. खुद का परिचय आई.पी.एल अफसर बताते हुए पी.एम.ओ दफ्तर में पदस्थ होने की जानकारी दी. बिलासपुर में गोपनीय काम से आने की जानकारी देकर छत्तीसगढ़ भवन में रुक गया.

जब होटल वालों ने 5 हजार रुपये का बिल देकर होटल छोड़ने की बात कही. इस बीच विवाद इतना बढ़ा की मामला तारबाहर थाने पहुंच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आधार कार्ड और साल 2018 में निकली विकास यात्रा का पास दिखाया.

इसके बाद दूसरे दिन होटल संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया. उसने बताया कि रविकांत तिवारी नाम के शख्स शहर के व्यापार विहार होटल में एक शानदार होटल में कमरा किराए पर लेकर रुका है. रजिस्ट्रर में एंट्री में भी उसने पी.एम.ओ दफ्तर में पदस्थ होने की जानकारी दी. यहां पर होटल के कर्मचारियों से बदसलूकी करने के दौरान वह फिर से धमकी देने लगा. इसके बाद पुलिस पहुंची.

फिलहाल पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है. पता चला है कि बी.जी.पी के बड़े नेताओं के साथ इसके करीबी संबंध हैं. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के साथ फोटो खिंचवाकर भी लोगों के साथ ठगी कर रहा है. रायपुर के ब्राम्हण पारा में रहने वाले इस शख्स की पुलिस और भी जानकारी इकट्ठा कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!