
कांकेर न्यूज़ धमाका /// जिले के चारामा ब्लॉक के लखनपुरी के मेला में झूला झूलने को लेकर एक व्यक्ति के साथ चाकूबाजी करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कुछ ऐसा है की चारामा निवासी टिकेश्वर साहू आज लखनपुरी मेला घूमने गया था। पर लकी पटेल नोबेल साहू व 2 दो अन्य साथियों के द्वारा झूला झूलने को लेकर एक विवाद हो गया। जिसके बाद तीनों ने टिकेश्वर साहू पर चाकू से प्राणघातक हमला दिया। घायल व्यक्ति का उपचार अभी जारी है। थाना प्रभारी रविशंकर साहू ने कहा की आरोपियों की पतासाजी जारी है, व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा
