
रायपुर न्यूज़ धमाका /// सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमण के नियंत्रण हेतु धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों तथा नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में नये निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार अब धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों, नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी



