नई दिल्लीदेश

‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. वहीं बीजेपी ने हवन-पूजन, बाइक रैली, रक्तदान शिविर जैसे कई आयोजनों की तैयारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया. उन्होंने ट्वीट कर वाजपेयी को नमन किया. साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पीएम मोदी भी अटल जी की समाधि पर पहुंचे

राष्ट्रपति और पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। इनके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि दी।

PM मोदी ने ट्वीट कर कहा अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!