दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग में आज फिर एक कोरोना से मौत, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को कोरोना से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को 50 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का इलाज पिछले एक सप्ताह से सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा था। उसे कोविड संक्रमण के साथ-साथ अन्य बीमारी होना भी बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की बात करे तो अब तक जिले में कुल 97081 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से अब तक 95239 लोग ठीक हो चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर दस्तक अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन कर रही है। इसके साथ ही हाट बाजार और धान संग्रहण केंद्र में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आने वाले सभी लोगों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। विदेश से आए लोगों का कोविड टेस्ट कराने के साथ ही उन्हें होम कोरंटाइन किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!