रायपुरछत्तीसगढ

नगर निगम बीरगांव के 95 केंद्रों पर मतदान शुरू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीरगांव में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। वे मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से पहले ही पहुंच गये थे। मतदान, शाम 5 बजे तक चलना है। यहां के 80 हजार से अधिक मतदाता 186 उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

बीरगांव में 15 मतदाता थर्ड अथवा अन्य जेंडर के भी हैं। बताया जा रहा है, दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ेगी। राजनीतिक दलों के एजेंट मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए मोहल्लों में सक्रिय दिख रहे हैं।

बीरगांव नगर निगम चुनाव की मतगणना आडवाणी आरलीकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगी, बिरगांव के लिए 95 और गोबरा नवापारा के लिए 2 मतदान दल बनाये गये हैं। सभी सेक्टर प्रभारियों को मजिस्ट्रेट पॉवर दिया गया है। मतदान केंद्रों को पांच सेक्टरों में बांटकर 10 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!