रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : छत्तीसगढ़ से ‘जवाद’ का खतरा टला , मौसम विज्ञान केंद्र ने कही ये बात

रायपुर न्यूज़ धमाका /// ‘जवाद’ चक्रवात नाम का खतरा छत्तीसगढ़ में टलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के सूचना के मुताबिक बताया है, बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान कमजोर होता जा रहा है। यह अब पुरी के पास गहरे अवदाब के रूप में प्रवेश करेगा। उसके बाद कमजोर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर चला जाएगा। प्रदेश से दूर होने की वजह से इस तंत्र का असर प्रदेश के मौसम पर होने की संभावना लगभग कम हो गई है। रायपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, जवाद चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित है। यह तूफान, 5 दिसंबर की दोपहर को उत्तर- उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट की ओर लगभग “पुरी’ के पास एक गहरे अवदाब के रुप में पहुंचेगा। इसके बाद यह लगातार कमजोर होता जाएगा।

संभावना जताई जा रही है, यह लगातार कमजोर होते हुए उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर ओडिशा तट से पश्चिम बंगाल तट की ओर आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, इस तंत्र के छत्तीसगढ़ से दूर हो जाने के कारण इसका असर 5 दिसंबर के मौसम पर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर का मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना नहीं है। तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 6 दिसंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान मे गिरावट की संभावना बन रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!