धमतरीछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : कांग्रेस नेता के दो बेटों पर धारदार हाथियार से हमला, एक की हालत नाज़ुक

धमतरी न्यूज़ धमाका /// जिले के भखारा ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों पर बीती रात चाकू से बदमाशों ने जानलेवा हमला किया है। बीती रात हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है, दोनों का इलाज शहर के बठेना अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले पांच आरोपियो में से चार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपी किशन साहू के बेटे ऋषभ साहू और डीगू साहू बीती रात अपने घर पर थे। इसी दौरान किसी ने फोन लगाकर दोनों को घर से बाहर बुलाया और जब दोनों भाई बाहर गये तो बदमाशों ने उनसे गाली-गलौज व मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार चाकू से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घायल दोनों भाईयों को गंभीर हालत में इलाज के लिए बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंहा एक की हालत नाज़ुक होने पर रायपुर रिफर किया जा रहा है। वहीं एसपी ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपी शामिल है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक की तलाश जारी है। मारपीट का कारण अज्ञात है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!