बिलाईगढ़छत्तीसगढबलौदाबाजार

स्कॉर्पियो का टायर फटने से हुई बेकाबू। पेड़ से जबरदस्त भिड़ंत , 4 लोग गंभीर रूप से घायल

बिलाईगढ़ न्यूज़ धमाका ///आज धनसीर रोड में एक दुखद हादसे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG04NF 6875 टायर फटने से बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की एयर बैग खुलने के बाद भी गाड़ी के दूसरी तरफ बैठे लोग तक घायल हो गए। जिस तरफ पेड़ से टक्कर हुई उधर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मरीजों को बिलाईगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस इस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है। जिसमें इन बिन्दुओं पर भी विचार होगा की आखिर चालक वाहन को इतनी तेज गति से क्यूं चला रहा था, और वाहन चालक ने किसी तरह का नशा किया था या नहीं। फ़िलहाल घायलों का इलाज चल रहा और पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!