रायपुरछत्तीसगढ

5 युवकों को एक बाइक पर सवार होना महंगा पड़ा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर में 5 युवकों को सड़क पर मस्ती काफी महंगी पड़ गई। ये युवक बाइक पर घूम रहे थे। एक बाइक पर दो लोगों के बैठने की जगह होती है, मगर ये बाइक सवार 4 और लोगों को बैठाकर रफ्तार भर रहा था। इसकी शिकायत रायपुर के SP प्रशांत अग्रवाल तक पहुंची। युवकों की बाइक पर मस्ती का वीडियो मिलते ही पुलिस ने फौरन इनका पता लगाना शुरू किया। पुलिस को पता चला कि गाड़ी रायपुर के एक होंडा शोरूम वाइकॉम होंडा के नाम पर रजिस्टर है।

पुलिस ने बताया कि ये सभी होंडा शोरूम में काम करते हैं। बाइक को गोदाम से शोरूम ले जाने का काम करते हैं। पता चला कि ये वीडियो धनतेरस के दिन का है। बाइक के शोरूम में काम करने वाले इन युवकों ने पुलिस की पूछताछ में ऑटो न मिलने की वजह से एक ही बाइक में बैठने की कहानी सुनाई, लेकिन इसी बीच एक राहगीर ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!