रायपुरछत्तीसगढ

RSS प्रमुख भागवत का छत्तीसगढ़ दौरा कल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है।

कांग्रेस प्रभारी पुनिया ने कहा है कि RSS को लग रहा है कि अब भाजपा की जमीन खिसक रही है। ऐसे में वे एक्टिव हुए हैं। RSS यहां किसी राजनीतिक दल की तरह पूरा जोर लगाए हुए है। इधर कांग्रेस ने संघ प्रमुख के दौरे पर आपत्ति करते हुए सवाल खड़े किए हैं।

शुक्ला ने कहा, संघ का घोष प्रदर्शन के लिए मदकूद्वीप का चयन करना इस बात का प्रमाण है कि संघ भाजपा के ही एजेंडे पर है। शुक्ला ने कहा, कोई भी संगठन देश के किसी भी स्थान पर शांतिपूर्ण ढंग से कोई भी कार्यक्रम करने को स्वतंत्र है। लेकिन संघ और भाजपा का इतिहास रहा है कि वह कुछ कार्यक्रमों का स्थान चयन जानबूझकर अपने एजेंडे को प्रचारित करने के लिए करते हैं। सारा छत्तीसगढ़ जानता है मदकूद्वीप मसीही समुदाय के आकर्षक मेले के लिए प्रसिद्ध है।

भिलाई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी पत्रकारों ने मोहन भागवत के दौरे पर सवाल किए। मुख्यमंत्री ने कहा, अच्छी बात है। सबको आना चाहिए। आने पर रोक क्या है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!