बेमेतराछत्तीसगढ

ट्रक में 25 लाख से ज्यादा रकम बरामद, रकम MP से लेकर रायपुर में छोड़ने की थी तैयारी

बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने गुरुवार दोपहर एक ट्रक से 25.30 लाख रुपए बरामद किए हैं। ट्रक में ये पैसे एक बैग के अंदर रखे हुए थे। रकम को मध्यप्रदेश के सिवनी से ट्रक में रखा गया था, जिसकी डिलीवरी रायपुर में होनी थी।

ट्रक के ड्राइवर पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। ना ही इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश कर सका। इसके बाद पुलिस ने रुपए जब्त कर लिए हैं। पुलिस इसे हवाला के रुपए बता रही है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

पलिस से जानकारी के मुताबिक, पुलिस और साइबर सेल की टीम को वाहन में बड़ी मात्रा में रुपए ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम बैजी टोल नाके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रोक कर तलाशी ली तो उसमें कुछ नहीं मिला।

ध्यान से देखने पर पता चला कि बोनट के पीछे एक काले रंग का बैग पड़ा है। पुलिस ने बैग खोला तो वह रुपए से भरा था।इस पर पुलिस ने ड्राइवर से रकम के बारे में जानकारी मांगी तो उसने इनकार कर दिया। कहा कि उसे बैग के बारे में पता है, लेकिन उसमें क्या है, वह नहीं जानता। उसे यह बैग मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर से एक व्यक्ति ने दिया था। कहा था कि यह बैग रायपुर में एक व्यक्ति आकर ले जाएगा।

इसके बाद पुलिस ने बैग सहित रुपए जब्त कर लिए और चालक को हिरासत में थाने ले आए। पुलिस ने बताया कि चालक को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर से पूछताछ से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की छानबीन की जाएगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!