छतीसगढ़रायपुर

कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या: दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- धर्म पूछकर गोली मारना षडयंत्र तो नहीं

01 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को छत्तीसगढ़ के मजदूरों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

कहीं ये षडयंत्र तो नहीं- दीपक बैज

दीपक बैज ने कहा कि दो मजदूरों को धर्म पूछकर गोली मारी गई। जब-जब केंद्र सरकार कमजोर दिखाई देती है या आंतरिक रूप से घिर जाती है, तो इस तरह की घटना घटती है। कहीं ये षडयंत्र तो नहीं कि धर्म पूछकर गोली मारी गई। क्या केंद्र के खिलाफ बने माहौल को डायवर्ट करने के लिए यह हादसा कराया गया है?

दीपक बैज ने कहीं जांच की बात

वहीं उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादी इतने सुरक्षाबलों के बीच कैसे घुसकर गोली मार रहे हैं। ये सरकार की नाकामी है, षड्यंत्र हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया

छत्तीसगढ़ के मजदूर को गोली मारा जाना ये केंद्र और राज्य सरकार के लिए सवाल खड़े करता है। पुरानी मनरेगा योजना बंद करने के बाद सरकार के पास कोई ऐसी योजना नहीं है, जिससे आम ग्रामीणों को लाभ मिल सके। पलायन कर मजदूरी करने वालों को मारा गया।

विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार

इसी के साथ ही दीपक बैज ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहले हमले में जो कार्रवाई हुई उसी तरह दूसरी बार के अटैक के बाद भी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ट्रेड डील की वजह से ऑपरेशन सिंदूर को बीच में ही रोक दिया। मोदी सरकार पूरी तरह बेबस और फेल हो चुकी है। जेन जी के विरोध के बाद सरकार की स्थिति ठीक नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!