रायगढ़छत्तीसगढशिक्षा

रायगढ़ : अनामिका बनी एक दिन की कलेक्टर , DM ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले में यूनिसेफ द्वारा संचालित कार्यक्रम किड्स टेक ओव्हर अंतर्गत अपने जिले के महत्वपूर्ण कार्यालय को संभालने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ में अध्ययनरत छात्रा अनामिका विश्वकर्मा को कलेक्टर भीम सिंह ने अपने कार्यालय में अपनी कलेक्टर की सीट पर बैठाया और साथ में आए लगभग 10 छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करते हुए उनके सवालों का जवाब भी दिया.

एक दिन की कलेक्टर बनी छात्रा अनामिका विश्वकर्मा ने कलेक्टर से पूछा किए आईएएस बनने के पीछे आपका स्ट्रगल कैसा था? कक्षा बारहवीं के दीपेश बारिक ने कलेक्टर से पूछा कि एक कलेक्टर में क्या स्पेशल क्वालिटी होनी चाहिए? वहीं छात्रा अनामिका विश्वकर्मा ने कलेक्टर से पूछा कि जब आपका सिलेक्शन आईएएस इंटरव्यू के लिए हुआ तो इंटरव्यू में जाने के पहले और इंटरव्यू के दौरान आप कैसा महसूस कर रहे थे और आपकी इंटरव्यू की तैयारियां कैसी थी.

छात्रों द्वारा पूछे गए सारे प्रश्नों के जवाब कलेक्टर भीम सिंह ने देते हुए बताया कि कोविड काल में प्रभावित हुई शिक्षा व शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु किए गए उनके विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया. कोविड काल के दौरान जिले में व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति के बारे में एक कलेक्टर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को धैर्य पूर्वक कैसे निभाया जाता है,

आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना और शासन की विभिन्न योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए प्रयास व उनकी मॉनिटरिंग के बारे में विस्तार से जवाब दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने की बात कही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!