
रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज ही के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी. आज ही के दिन बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में झारखंड अस्तित्व में आया था. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सभी झारखंड निवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.सीएम भूपेश बघेल ने सभी झारखंड निवासियों ट्वीट कर बधाई दिया है. सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा – हमारे पड़ोसी झारखंड के राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. आज बिरसा मुंडा जी की भी जयंती है. कामना करता हूँ कि अनेक आंदोलनों और संघर्षों के बाद जिस संकल्प के साथ झारखंड का निर्माण हुआ था, वो जल्द साकार हों.

