उदयपुर

हादसे में गर्भवती महिला समेत दो की मौत , 4 घायल

उदयपुर न्यूज़ धमाका /// हादसा रविवार रात पारसोली थाना क्षेत्र के राजमार्ग संख्या 27 पर हुआ .मन्नत पूरी होने पर तिलस्वा महादेव में रसोई करने जा रही गर्भवती महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों का उदयपुर में इलाज चल रहा है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।ASI अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में गभर्वती महिला सोनू कुमारी और शांता की मौत हो गई। राजगढ़ के पास रविवार रात ऑटो में एक परिवार और उनके कुछ पड़ोसी रसोई लेकर तिलस्वा महादेव जा रहे थे। ऑटो के आगे परिवार का ही एक दंपती बाइक पर चल रहा था। अचानक ऑटो के सामने श्वान आने पर चालक का बैंलेस बिगड़ गया। इससे टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। बाइक सवार सूरजपोल गांव निवासी चंद्रप्रकाश (32) पुत्र दल्लीचंद्र तेली और उसकी पत्नी सोनू कुमारी परिवार के लोगों को संभालने लगे। तब ही पीछे से बस्सी की तरफ से आ रही टवेरा कार ने टेंपो सहित सोनू को भी टक्कर मार दी। हादसे में सोनू और टैंपू में सवार शांता उर्फ पूजा गुर्जर पत्नी बादल गुर्जर घायल हो गए।


मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर चालक कार छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं सहित राजेश मीणा और कमलाबाई को राजगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई। वहीं शांता की हालत खराब होने पर चित्तौड़गढ़ रेफर और उसके बाद उदयपुर रेफर किया गया। शांता ने भी सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। बादल गुर्जर का इलाज उदयपुर में चल रहा है। राजगढ़ हॉस्पिटल में कमलाबाई और राजेश मीणा भर्ती है। इसके अलावा ऑटो में सवार रतन और अन्य चित्तौड़गढ़ आ गए है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!