रायगढ़छत्तीसगढ

वीर शाहिद विप्लव त्रिपाठी पत्नी और मासूम अबीर का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़ , अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी सहित 5 जवान 13 नवंबर को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शहीद हो गए थे। असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला और बेटे अवीर त्रिपाठी की भी इस हमले में मौत हो गई थी। वह परिवार सहित आ रहे थे, इसी दौरान घात लगाए उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था।

वीर शाहिद विप्लव त्रिपाठी पत्नी और मासूम अबीर का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंचा है। कर्नल के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा है। एयरपोर्ट से बड़े काफिले के साथ शव को रामलीला मैदान ले जाया जा रहा है पूरे शहर का माहौल गमगीन है। अपने चहते जांबाज कर्नल और परिवार को श्रद्धांजलि देने स्वफूर्त शहर बंद कर श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अंतिम द्रशन की व्यवस्था रामलीला मैदान में की गई। उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!