भोपालमध्यप्रदेश

MP : PM मोदी पहुंचे भोपाल ,प्रधानमंत्री के खाने के लिए कुछ इस तरह की गई हैं व्यवस्थाएं

मोदी
  • पीएम मोदी सुबह 11:20 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए.
  • 12:30 बजे पहुंचे राजा भोज एयरपोर्ट.
  • 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हुए.
  • 1 बजे पहुंचे जंबूरी मैदान.
  • 2:40 बजे जंबूरी मैदान से बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के लिए होंगे रवाना.
  • 3:10 बजे बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से कार से रानी कमलापति स्टेशन के लिए होंगे रवाना.
  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण.
  • 3:55 बजे वापस यूनिवर्सिटी के हैलीपेड पहुंचेगे.
  • 4:15 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेगे.
  • 4:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना.

भोपाल न्यूज़ धमाका : पीएम मोदी के भोपाल दौरे में शिवराज सरकार स्वागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. उनके स्वागत से लेकर ठहरने, आराम करने और खाने-पीने की व्यापक व्यवस्था की गई है. कहीं भी जरा सी चूक न हो जाए इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. मोदी के खाने के लिए जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है.मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से एसपीजी की देखरेख में उनके लिए खाना बनाया जाएगा. उन्हें प्रधानमंत्री का पसंदीदा गुजराती खाना भी परोसा जाएगा. इसके साथ ही उन्हें अन्य तरह के व्यंजन भी खिलाए जाएंगे.पीएम के लिए नारियल पानी, मसाला चाय, मौसमी जूस, लौकी जूस और हरी सब्जियों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा मीठे में काजू कतली, मूंग दाल का हलवा, गाजर का हलवा दिया जाएगा.

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातियों के विकास और कल्याण के लिए आरंभ किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. पीपीपी मॉडल के नवविकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी करेंगे. ‘जनजातीय गौरव सम्मेलन दिवस’ पर स्व-सहायता समूहों और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे. वे मध्यप्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और जननायकों की चित्र प्रदर्शनी भी देखेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी जनजातीय समुदाय के लिए ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ कर संबंधितों को वाहनों की चाबी सौंपेंगे. योजना में ग्राम स्तर पर जनजातीय समुदाय को उचित मूल्य राशन प्रदाय किया जाएगा. राशन आपके द्वार योजना पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!