
बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तालाब में डूबने से 2 मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार व गांव में मातम पसर गया। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुंडरदेही के ग्राम डौकीडीह की बताई जा रही है । 5 वर्षीय मयंक साहू और 4 वर्षीय लक्की साहू गांव के तालाब किनारे खेलते हुए पानी डूब गए। परिजनों ने बच्चों चप्पल के निशान से मछुआरों की मदद से जाली फेक मासूम बच्चों के शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, अवैध मुरुम खनन का कार्य के कारण तालाब ज्यादा गहरा हो गया था। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

