रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बसपा के दो विधायक प्रदेश में कांग्रेस को सदस्यता अभियान में मिली बड़ी सफलता

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-लेकिन आखिरी तारीख 31 मार्च तक प्रदेशभर में 16 लाख से ज्यादा सदस्य बने। फिलहाल सदस्यता अभियान 15 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। खास बात यह है कि भाजपा और विपक्षी दलों के विधायकों के क्षेत्र में सदस्यता ने रिकार्ड तोड़ दिया है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस को सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सदस्यता अभियान शुरू होने के साथ ही कांग्रेस संगठन ने दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था,

ये हैं सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले

रवि पांडेय-जांजगीर,शैलेंद्र सिंह-अंबिकापुर,घनश्याम पनहर-सारंगढ़,रविशंकर यादव-लैलूंगा, हाफिज खान -राजिम

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बसपा के दो विधायक हैं। इन 19 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने तीन लाख से ज्यादा डिजिटल सदस्य बनाए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस ने प्रदेश में सबसे ज्यादा सदस्य भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में बनाए हैं, जहां भाजपा के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी विधायकों के क्षेत्र में सदस्यता अभियान में बढ़त को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि भाजपा विधायकों की तीन विधानसभा भाटापारा, मस्तुरी और जांजगीर-चांपा सीट पर 25 हजार से ज्यादा और आठ विधानसभा सीट पर दस हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायकों वाली कोटा और बलौदाबाजार में भी बेहतर परिणाम आया है। कोटा परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है, लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की डा. रेणु जोगी ने चुनाव लड़ा और विधायक चुनी गईं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!