
बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-भारतीय नगर समेत आसपास के सैकड़ों घरों में शाम के समय पानी नहीं पहुंचा। व्यापार विहार स्थित मुख्य पानी टंकी का वाल्व शुक्रवार की दोपहर खराब हो गया। इससे क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बंद हो गई और तालापारा, व्यापार विहार पानी टंकी से शाम को पानी सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान टंकी में पानी पहुंचाने वाले बोर का वाल्व खराब हो गया।ऐसे में पानी टंकी में जाने के बजाय बाहर बहने लगा।
इससे शाम को तालापारा, भारतीय नगर के साथ व्यापार विहार के आसपास सैकड़ों घरों में पानी सप्लाई बाधित रही। पानी नहीं पहुंचने पर लोगों ने निगम के जल विभाग से शिकायत की। इधर जल विभाग का टीम मरम्मत में लगी रही। देर रात तक प्रयास करने के बाद भी वाल्व को सुधारा नहीं जा सका था। ऐसे में शनिवार की सुबह भी क्षेत्र में पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।