
रायपुर,न्यूज़ धमाका :-2 अप्रैल को रायपुर में पेट्रोल 108 रुपये 57 पैसे और डीजल 99 रुपये 91 पैसे है। इस प्रकार पेट्रोल की कीमतें शुक्रवार के समान है और डीजल की कीमतों में थोड़ी गिरावट की गई। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार जारी रहेगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी। शुक्रवार दोपहर बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट करने के बाद कंपनियों ने देर रात फिर से कीमतें बढ़ा दी।
बीते एक साल में पेट्रोल 18 रुपये से अधिक महंगा हो गया है और डीजल 12 रुपये महंगा हुआ है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में महंगाई के कारण इन दिनों ई बाइक की बिक्री काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बीते साल की कुल बिक्री का 35 फीसद बिक्री इस साल के 3 महीनों में ही हो गई है। कंपनियों द्वारा भी इन दिनों ज्यादा माइलेज और क्षमता क्षमता वाली गाड़ियों पर फोकस किया जा रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल डीजल की महंगाई का असर दूसरी सामग्रियों पर भी दिखना शुरू हो गया है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा अभी से माल भाड़े में फिर से बढ़ोतरी की मांग की जाने लगी है।
