
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के अलग-अलग मकानों से मोबाइल चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल फोन खरीदने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी राहुल परिहार ने थाना डीडी नगर थाने में 30 मार्च को मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घर के हाल से मोबाइल फोन चोरी हुआ था। आरोपित अंकित मिश्रा के पास से चोरी के नौ मोबाइल और नकदी रकम जब्त की गई है।
अंकित पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। वहीं गौरव उर्फ नरेश अम्बवानी और मुकेश साहू उर्फ मक्कू को चोरी की मोबाइल फोन खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।वहीं दूसरी रिपोर्ट मोहित अग्रवाल ने थाना सरस्वती नगर में दर्ज करवाई थी। 23 मार्च को घर के अंदर से रात में दो मोबाइल फोन अज्ञात चोर चुरा कर ले गया था।
पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम द्वारा फुटेज में दिख रहे लड़के की पहचान रामसागर पारा आजाद चौक निवासी अंकित मिश्रा के रूप में की गई, जांच में सीसीटीवी फुटेज देखने में सामने आया कि आरोपित अंकित मिश्रा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को पकड़कर पूछताछ की गई। चोरी के मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गौरव और मुकेश को मोबाइल बेचना बताया। पुलिस ने चोरी के नौ मोबाइल फोन जब्त किए।
