रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के 12 आदिवासी समुदाय ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से की मुलाकात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के 12 आदिवासी समुदाय जो कि 18 सालों से संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहे 2017 में मात्रात्मक त्रुटि उच्चारण विभेद वाले 22 आदिवासी समुदाय को राहत देते हुये उनका संवैधानिक अधिकार बहाल किया गया है, जिसके लिए उन्होंने आज डॉ रमन सिंह जी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया।

वर्तमान शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ़ के 12 आदिवासी समुदाय के मात्रात्मक त्रुटि उच्चारण विभेद को लोकसभा में अनुसूचित जनजाति संशोधन अधिनियम 2022 छत्तीसगढ़ पास करने के लिए समाज ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए राज्यसभा में आगामी बजट सत्र में बिल को पास कराने का निवेदन भी किया।

इस अवसर पर सवरा समाज से संरक्षक जयदेव भोई ,हेमन्त भोई कार्यकारी अध्यक्ष, नकुल भोई, डॉ भूपत मलिक ,सुरेश मालिक, सारथी भोई, पृथ्वी भोई, नित्यानंद विशाल, मेघनाथ भोई, चैतराम, विराट भोई, चतुर्भुज रावल आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!