बिलाईगढ़छत्तीसगढबलौदाबाजार

मानसिक तनाव में आकर युवक ने की खुदखुशी

बिलाईगढ़,न्यूज़ धमाका :- नवनिर्मित जिला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवनी सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों गुपचुप तरीके में नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही हैं। नशीली दवाओं के गिरफ्त में किशोर और युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। नशे के मामले में ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल हैं।

यह स्थिति ग्राम पंचायत पवनी में देखने को मिली, जहां युवक अनिल कुमार साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और शव की तलाशी ली तो मृतक के जेब से नशीली दवाइयां बरामद की गई ।

बताया जाता है कि मृतक अनिल रात्रि में नशीली दवाइयों का सेवन किया करता था और डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लिया है। बरहाल बिलाईगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!