रायपुरछत्तीसगढ

रेडी टू इट समूह की महिलाएं धरना के बाद , विधानसभा का करेंगी घेराव

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में धरना के बाद आज स्व सहायता समूह महिलाएं विधानसभा का घेराव करेंगी। प्रदेश भर की महिला स्व सहायता समूह के कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषित आहार देने के लिए पिछले कई वर्षों से महिला स्व सहायता समूह ‘रेडी टू ईट’ भोजन तैयार कर रहे हैं। आज रायपुर में भी सैकड़ों की संख्या में महिला स्व सहायता समूह के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और सरकार से तुरंत फैसला वापस लेने की मांग की है।

रेडी टू ईट

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी कार्यकर्ता बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने गुहार लगाई कि राज्य सरकार ‘रेडी टू ईट’ बनाने का काम उनसे ना छीने। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो सभी महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी और इसकी पूरी जवाबदेही भूपेश सरकार की होगी।

ALSO READ : विधानसभा शीतकालीन सत्र : ‘अमर्यादित भाषा’ पर विपक्ष का जमकर हंगामा , मंत्री भगत को करना पड़ा खेद व्यक्त

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!