रायपुरछत्तीसगढ

जीएसटी अधिकारी के संकल्प से बदली आंगनबाड़ी केंद्र की सूरत, तीन साल के बेटे को दिलाया प्रवेश

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की राजधानी के संजय नगर का आंगनबाड़ी केंद्र बिलकुल बदल गया है। यहां भोजन की गुणवत्ता बढ़ गई है। बच्चों को रुचिकर लगे, इस स्तर पर पढ़ाई कराई जा रही है। खेलने के लिए ढेर सारे खिलौने आ गए हैं। कूलर भी लग गया है। बड़ी फीस लेकर सुविधाएं देने वाले प्ले स्कूलों से भी यह आकर्षक और सुविधा संपन्न् बन गया है।

यह सब संभव हो पाया जीएसटी अधिकारी नेम सिंग साहू के संकल्प से। जिंदगी के हर चढ़ाव-उतार को बेटा बचपन से ही देख और समझ सके, इसलिए उसे दाखिला दिलाने वे आंगनबाड़ी पहुंचे थे, लेकिन उसके भवन की दुर्दशा देख उन्हेांने अपने खर्च पर उसे संवार दिया।

जीएसटी विभाग में एडिशनल डायरेक्टर नेम सिंग पत्नी और बेटे के साथ जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो वहां पंखा था न कूलर। छत जर्जर नजर आई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बात की तो पता चला कि बच्चे केवल भोजन करने आते हैं, क्योंकि यहां कोई सुविधा नहीं है।

नेम सिंग कहते

वहां की अव्यवस्था देख वे बिचके नहीं, बल्कि उसे सुधारने और संवारने का संकल्प लिया, ताकि यहां आने वाला हर बच्चा बेहतर माहौल में शिक्षा हासिल कर सके। केंद्र सरकार की योजना स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत इसे गोद लिया और सारी सुविधाएं जुटवा दीं।

वे भी गांव में पढ़े हैं। अभावों को समझते हैं। इसलिए तय किया कि बेटे की पढ़ाई की शुरुआत प्ले स्कूल नहीं, बल्कि आंगनबाड़ी कराएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र की शिक्षिका विजया राय ने बताया कि जब से आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधाएं बढ़ीं हैं, बच्चे घर जाना ही नहीं चाहते। पहले तो भोजन करने के लिए घर से बुलाकर लाना पड़ता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!