रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, बीते दस वर्षों में 2021 को छोड़कर मई का महीना शहर में सबसे कम तपाने वाला रहा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- इस वर्ष मार्च के महीने में जहां गर्मी ने रिकार्ड बनाया और अप्रैल ने लोगों को जमकर तपाया। मार्च में पिछले दस वर्षों गर्मी का रिकार्ड बनाया है। वहीं अप्रैल तो और परेशान करने वाला है। इस महीने रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया था।

वहीं इन दो महीनों की तुलना में मई का महीना राहत भरा है। गुरुवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते तो शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 38.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते दस वर्षों में राजधानी रायपुर में मई 2021 को छोड़ दिया जाए तो मई 2022 सबसे कम तपाने वाला रहा है। मई माह में अब तक रायपुर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग भी कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत ही रहेगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी चल सकती है और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!