कांकेरछत्तीसगढ

पार्लर से लेट आने पर पत्नी की गला रेत कर हत्या

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- कांकेर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरोपी ने 3 दिन पहले अपनी 13 साल की बेटी के सामने ही पत्नी का गला काट दिया था। इसके बाद फरार हो गया। वारदात के बाद खुद भी जान देना चाहता था। इसके लिए जहर ढूंढ रहा था। इस दौरान स्थानीय बीजेपी नेताओं के संपर्क में आया और उन्होंने आरोपी को समझाकर सरेंडर करा दिया।

मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चांदीपुर निवासी जीवानंद (45) ने लतिका टिकेदार (35) के साथ दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के पार्लर जाने और देर से आने को ले कर दोनों के बीच विवाद था। जीवानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने अपनी 13 साल की सौतेली बेटी के सामने टंगिया से पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद झांसा देकर भाग निकला था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस की एक टीम ने गांव में ही डेरा डाल रखा था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!