भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निगम का प्रभाार संभालते ही विभागों का किया निरीक्षण

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- नगर निगम भिलाई के नए आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने निगम का प्रभाार संभालते ही विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।

मुख्य कार्यालय के समस्त विभागों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिए गए दायित्व के निर्वहन की जानकारी ली। पूर्व आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उन्हें प्रभार सौंपा।

आयुक्त ने स्टेनो टू आयुक्त कक्ष, संपत्तिकर एवं संपदा विभाग, रिकार्ड रूम, भवन अनुज्ञा विभाग, लोक सेवा केंद्र के काउंटर, टैक्स कलेक्शन सेंटर, राजस्व विभाग, सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग, जन सूचना विभाग, योजना विभाग, लेखा विभाग, स्थापना शाखा, अधीक्षण अभियंता कछ एवं पेंशन शाखा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन इत्यादि महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया।

उन्होंने इस दौरान पेंशन से संबंधित पेंडिंग कार्यों की जानकारी ली। कमजोर वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित दावा-आपत्ति के बारे में पूछा। स्वास्थ्य अधिकारी से उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!