मध्यप्रदेशदेश

कौन हैं मध्य प्रदेश की महिला IAS जो पत्रकार से करने जा रही हैं शादी

मध्यप्रदेश,न्यूज़ धमाका :-आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच मध्य प्रदेश की महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन की भी चर्चा हो रही है. शैलबाला पत्रकार राकेश पाठक संग शादी करने वाली हैं. खुद राकेश पाठक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है.  उन्होंने बताया कि हम बीते लगभग दो बरस से दोस्त हैं. इस दौरान हमने जाना कि शैलबाला हमारी हमखयाल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान हैं. ऐसे में अब हम जीवनसाथी होने जा रहे हैं. 

57 साल के राकेश पाठक की पत्नी का ब्लड कैंसर से 2015 में निधन हो गया था. उनकी दो बेटियां भी हैं.  राकेश पाठक ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि पिछले दिनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में दोनों बेटियों सौम्या और शची ने शैलबाला का परिवार से परिचय करवाया. वहीं शैलबाला के बड़े भाइयों विनय और विनोद सहित पूरे परिवार का आशीर्वाद भी हम दोनों को मिला. राकेश लिखते हैं- ‘अब आगे की यात्रा शैल के साथ तय होगी ,आपकी शुभकामनाएं हमारा मार्ग प्रशस्त करेंगीं.’ 

कौन हैं शैलबाला मार्टिन? 

56 वर्षीय आईएएस शैलबाला मार्टिन इंदौर की निवासी हैं और मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. वो कलेक्टर, निगम कमिश्नर भी रही हैं. शैलबाला मार्टिन सरकार में अनेक अहम पदों का दायित्व निभा चुकी हैं. वर्तमान में वो भोपाल में एडिशनलसेक्रेटरी (सामान्य प्रशासन विभाग) के पद पर हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!