जशपुरछत्तीसगढ

सूना मकान पाया तो पार कर दिए कैश:शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे पति-पत्नी, वापस लौटे तो घर के अंदर मिले 2 चोर

जशपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 2 चोरों ने मिलकर एक सूने मकान से हजारों रुपए कैश पार कर दिए। वो घर में घुसकर कुछ और ले जाने के फिराक में थे। इस पहले ही घर मालिक अपनी पत्नी के साथ घर पहुंच गया। तब दोनों अंदर ही मिले। मगर पैसे लेकर भगाने में सफल हो गए थे। जिसके बाद घर मालिक ने दोनों का पीछा किया था और एक को पकड़ लिया था। लेकिन दूसर चोर फरार हो गया था। उसे अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला आस्ता थाना क्षेत्र का है।

तिगरा निवासी नवीन खलखो ने 8 अप्रैल को मामले में पुलिस से शिकायत की थी। नवीन ने बताया कि 7 अप्रैल की रात को वह अपने पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात को वह 11.30 बजे जब वापस लौटा तो देखा कि घर के अंदर 2 युवक घुसे हुए हैं। ये देखते हुए नवीन ने उसने पूछना शूरू किया। तब तक दोनों चोर हाथ में 46 हजार लेकर भाग निकले। इस पर नवीन ने उनका पीछा किया और आस-पास के लोगों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया। मगर दूसरा आरोपी भाग निकला था।

नवीन ने बताया था कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम प्रदीप भगत बताया। उसके पास से करीब 25 हजार रुपए भी मिल गए थे। प्रदीप ने बताया था कि उसके साथी का नाम अभय चौहान(23) है। बाकी के पैसे वही लेकर भागा है। जिसके बाद नवीन ने प्रदीप को पुलिस के हवाले कर दिया था।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभय की भी तलाश शुरू की थी। तलाश करने पर अब आरोपी पुलिस को मिला है। जिसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। अभय जिले के ही हर्राडीपा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने दूसरे आरोपी से करीब 8 हजार रुपए जब्त किया है। अभय ने पुलिस को बताया है कि बाकी के पैसे भागते समय गिर गए थे। फिलहाल अभय से भी पूछताछ जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!