छतीसगढ़जशपुर

09 जून 2026 // खाई में गिरी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, 2 की हालत गंभीर

जशपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को बेकाबू बस हादसे का शिकार हो गई है. सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर निकली बस अचानक खाई में जा गिरी. घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कुछ लोगों के चोटिल हुए हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है.

मंगलवार सुबह ओम ट्रैवल्स की बस सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी. इसी दौरान खाडामाचा पहुंचने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई. जिसके बाद सीधे नीचे खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 15 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 लोगों को गंभीर चोट आने की खबर है. राहत की बात है कि अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!