
जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ पुलिस को ऑपरेशन शंखनाद में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा कुख्यात गौ-तस्कर महताब खान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
🔹 25 अगस्त की घटना – लोदाम पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन से 11 गौ-वंश बरामद किए थे। आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।
🔹 पुराना मामला – बीते साल संदिग्ध ट्रक से 14 गौ-वंश जिंदा और 6 मृत मिले थे। आरोपी तब भी भाग निकले थे।
🔹 गिरफ्तारी – लगातार दबिश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि महताब खान अपने गृहग्राम साईं टांगर टोली में है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत फरार गौ-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
