छतीसगढ़जशपुर

नर्स का फर्जीवाड़ा: इलाज के बहाने नवजात को दे दिया गोद, नर्स और दंपत्ति गिरफ्तार

नर्स का फर्जीवाड़ा : इलाज के बहाने नवजात को ले जाकर दे दिया गोद, दंपती और नर्स गिरफ्तार

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक नर्स ने इलाज के बहाने नवजात बच्ची को फर्जी तरीके से एक दंपत्ति को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी नर्स और दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बच्ची को चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुरक्षित रखा गया है।

इलाज का बहाना, बच्ची हुई गायब
जानकारी के अनुसार, पत्थलगांव के सुखदेव नाग की पत्नी ने 28 अगस्त 2025 को शासकीय अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। 30 अगस्त को छुट्टी के समय नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगवाने और इलाज के बहाने ले गई। उसने बच्ची की तबीयत खराब होने की बात कहकर कागजों पर हस्ताक्षर कराए और बच्ची को दंपत्ति निशिकांत मिंज और सुमन वानी मिंज को सौंप दिया।

माता-पिता को नहीं मिली बच्ची, पुलिस तक पहुँचा मामला
काफी दिनों तक बच्ची वापस नहीं आने पर परिजनों ने नर्स से पूछा, लेकिन वह टालमटोल करती रही। आखिरकार परिजनों को जानकारी मिली कि बच्ची को गोद दे दिया गया है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पत्थलगांव थाना पुलिस ने JJ Act की धारा 80 और 81 के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने नर्स और दंपत्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

नवजात बच्ची सुरक्षित
पुलिस ने दंपत्ति से नवजात को बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दंपत्ति के पास बच्ची को गोद लेने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

जांच जारी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “यह गंभीर मामला है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!