छतीसगढ़जशपुर

जशपुर: बीए की छात्रा से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़: जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने अमन लकड़ा नाम के युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बीए की छात्रा से झांसा देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, 4 जून 2024 को पीड़िता अपनी रिश्ते की दीदी की शादी में पत्थलगांव आई हुई थी। समारोह में अमन लकड़ा भी मौजूद था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसी दिन उसके साथ जबरन अनाचार किया। इसके बाद करीब एक साल तक आरोपी ने पीड़िता के साथ अनाचार जारी रखा। पीड़िता जब शादी की बात करती, तो आरोपी उसे लगातार गुमराह करता रहा।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला संबंधित अपराधों के तहत बी एन एस की धारा 64(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को लेकर संवेदनशील है और इस प्रकार के अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!