
भिलाई,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग जिले के भिलाई शहर से लगे मैत्रीबाग जु से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां एक शावक ने जन्म लिया है। इस शवक के जन्म के बाद पूरे जु में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है। शावक पूरी तरह स्वस्थ है। इस शावक का नाम सिंघम रखा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक , मैत्रीबाग जु में व्हाइट टाइगर रोमा ने शावक को जन्म दिया है। शावक पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे मैत्री बाग के चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि नन्हें शावक का नाम सिंघम रखा गया है।